मुझे
ईश्वर मिल गया है जो कि सच्ची शांति तथा मोक्ष का दाता है।
पहले मैं अपने जीवन में निराशा तथा खोखलेपन का अनुभव करता था
परंतु अब सृष्टिकर्ता सनातन ईश्वर मेरा मित्र हो गया है और इसलिये
मैं हर परिस्थिति में उसपर भरोसा रखता हूँ और वो मुझे आनंदित रखता
है।

मेरा जन्म भारत (India) के राजस्थान प्रदेश
में हिंदू परिवार में फरवरी 1977 में हुआ। मैंने अपनी शिक्षा जयपुर
(महाराजा कॉलेज) तथा रूड़की (आई.आई.टी) में भूविज्ञान के क्षेत्र
में पूरी की।
अब मैं कम्प्यूटर के क्षैत्र में कार्यरत हूँ।
जब मैं कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था तब हिंदू परिवार से
मसीही विश्वास में आई एक बहन मुझसे मिली जिन्होनें यीशु मसीह का
सुसमाचार मुझे सुनाया और एक गिडियन बाइबल भेंट की। मैं प्रार्थना
करने लगा और जीवित परमेश्वर से साक्षात्कार ने मेरा जीवन बदल दिया।
|