|
पावन प्रभु तुम
पावन प्रभु तुम, शरण तिहारे
यीशु भक्त हम आये हैं – 2
तुम बिन डूबे सब नर नारी
यीशु तेरे चरण आये हैं
ना हमें चैन यहाँ, कोई नहीं कहे अपना
यीशु नाम नाम भाये – 2
हर पल दुख है यहाँ, पाप अंधेर जहाँ
यीशु यीशु दिल पुकारे – 2
पावन प्रभु...
तुम चरवाहे मेरे, भेड़ें हम हैं तेरी
भूख और प्यास नहीं लागे – 2
तुम ही द्वार अंधेरे में, ज्योति बने
ले चलो घर पिता के – 2
पावन प्रभु...
तुम ही मार्ग, सत्य और जीवन हो प्रभु
मृत्युंजय तुम्ही हमारे – 2
मरके मरण विजय पाने वाले तुम्हीं
जीवनदाता यीशु प्यारे – 2
पावन प्रभु...
|