|
मेरा मन धो देना
मेरा मन धो देना,
प्रभु विनती करूँ बार – बार
मन मेरा हो गया पापों से मैला – 2
मैं धोते-धोते हुआ लाचार - 2
विनती करूँ...
मैंने भूल करी बड़ी भारी -2
आया नहीं मैं तुम्हारे द्वार -2
विनती करूँ...
बाइबल भीतर मैंने पाया – 2
तुम ही हो दिल के धोवनहार -2
विनती करूँ...
दास कहे इस पापी मन को – 2
कृपा कर तुम दिजो निखार - 2
विनती करूँ...
|