|
तेरा हो अभिषेक
तेरा हो अभिषेक,
अमन के राजकुमार,
आज हमारे दिल में जन्म ले
हे प्रभु यीशु महान
घोर अंधेरा था, राहें उलझी थीं,
आसमां कुछ था, ये जमीं कुछ थी
तूने आकर फ़िर सँवारा,
तेरा प्रेम अपार, तेरा हो...
क्या चढ़ाएं हम, भेंट में तुझको
सोना मूर लोबान, नहीं कबूल तुझको,
वर दे ऐसा, तुझ पे कर दें-2
जीवन अपना निसार
तेरा हो...
याद तेरी आमद की, सारे जहाँ में हो,
दुआ करो मिलके, अमन जहाँ में हो
हम जहाँ जिस हाल में हों -2
तेरा करें प्रचार...
|