|
आया है यीशु
आया है
आया है यीशु आया है
मुक्ति ले साथ आया है
जंगल में मंगल दूत मिल गाते,
जय जय हो प्रभु
जय जय हो
शांति मेल लाया है
आया...
देखन गडरिये चले रात में
दूतों से सुन के दूतों से
मसीह मरियम का जाया है
आया...
पूरब देश से चले मजूसी
तारे से देखो तारे से
पता यीशु का पाया है
आया...
यरूशलेम जा पूछन लागे
किस घर जी राजा किस घर जी,
मुक्ति का राजा जाया है
आया...
दास सुना जब प्रेम मसीह का
तन मन से लोगों तन मन से,
शरण यीशु की आया है
आया...
|