Aatmik-Sandesh Blog

This blog intends to answer many of those questions/myths which are accumulated in our minds over the period of time. We hear many things from all around, and we just keep them. We don't evaluate, we don't research, we don't meditate. This is just a humble effort for initiating such thinking in the reader...

Tuesday, May 26, 2009

Welcome onboard | सुस्वागतम

Often we are so busy in the rat-race of this life that we forget the very basic aspect of life - our salvation. We also know it as moksha. We keep listening many general idioms, but seldom do we give attention to what they mean. Tell me, how often or when was it last when you thought of:
  • Can we earn salvation by our good works?
  • What is salvation aka moksha?
  • How do we achieve moksha?
  • Why do we sin and what are the consequences of sin?
  • Who can forgive our sins and how?
  • What is absolute truth?
  • Who is God, does he really exist?
  • How can we meet him?
  • Are all religions same?
  • Are all different religions just different ways to reach to same goal?
  • What if there is only one way - what is that way?
  • Is idol worship really the right way to please God?
  • Does God really live in every human being already? If so, how can some humans commit crimes to the extent of rape and murder?
  • Is God really in every particle of the universe?
You are welcome onboard on this blog. Please do add it in your favorites. I will keep updating it very often with the nuggets of the Word of Truth, what God has revealed on me. Take care.

Back to Blog's main page | Aatmik-Sandesh main site


इस ब्लॉग को लिखने का उद्देश्य यह नहीं है कि किसी प्रकार का आध्यात्मिक ज्ञान यहाँ दिया जाये। नहीं, बल्कि इसे लिखने का उद्देश्य मेरे ब्लॉग पाठको को आत्मिक जीवन, परमसत्य, ईश्वर चेतना, पाप मोचन तथा मोक्ष आदि विषयों के बारे में सचेत करना है। आप पहले से साधक रहे हैं और ईश्वर के सच की खोज कर रहे हों या आप ईश्वर अवतार प्रभु यीशु के बलिदान तथा पाप-क्षमा का शुभ-संदेश सुन चुके हैं तथा आपको विश्वास तो हो गया है परंतु बहुत से प्रश्न आपको सताते रहते हैं, अथवा आप प्रभु में विश्वास कर आप उद्धार का आश्वासन पा चुके हैं, परंतु दूसरों अपने विश्वास के बारे में बताने में आपको हिचक महसूस होती है क्योंकि आप बहुत सी उन बातों को जवाब नहीं दे पाते जो आपको मित्र, रिश्तेदार तथा लोग आपसे करते हैं। इन सभी सवालों के जवाब हैं, परमेश्वर का वचन 'बाइबल' हमें सृष्टि से लेकर अंतिम न्याय तक की सभी बातों का पूरा जवाब देने में सक्षम है। फिर भी हमें बहुत सी ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं जो बहुत समय से प्रचलित हैं, परंतु हमने उनपर विचार नहीं किया, जैसे :
  • कर्मकाण्ड (पुण्य कर्मों) द्वारा मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। क्या यह बात सच है?
  • मोक्ष (उद्धार) क्या होता है?
  • हमें उद्धार कैसे मिलता है?
  • हम पाप क्यों करते हैं, और उनका क्या परिणाम है? क्या हम उस परिणाम से बच जायेंगे?
  • कौन पापों से हमें मुक्ति दिला सकता है?
  • परमसत्य क्या है?
  • ईश्वर कौन है, क्या वो सच में है?
  • अगर वो है, तो उससे मिलन कैसे हो सकता है?
  • क्या सभी धर्म समान हैं?
  • क्या सभी धर्म उस एक ईश्वर की ओर जाने वाले अलग अलग रास्ते हैं?
  • क्या हो, अगर सिर्फ एक ही सत्य मार्ग है?
  • वो मार्ग कौन सा है?
  • क्या मूर्तिपूजा ईश्वर को प्रसन्न करने का सही रास्ता है?
  • क्या ईश्वर हम में से हरेक में निवास करता है? अगर हाँ, तो इस दुनिया में सब प्रकार के पाप क्यों होते हैं?
  • क्या कण कण में ईश्वर का वास है?
  • क्या सबकुछ सच में माया है? क्या हम बिना फल के कर्म कर सकते हैं... आदि आदि
इस ब्लॉग में आपको ऐसे कई सवालों के बारे में मेरे विचार मिलेंगे। आप इनको पढ़ें, और स्वयं विचार करें और अपनी ईश्वर के वचन के अनुसार अपनी एक सही विचारधारा का निर्माण करें। आपका स्वागत है, फिर जल्द ही मिलेंगे...

बलॉग मेन पेज | आत्मिक संदेश मुख्य पृष्ठ

0 Comments:

Post a Comment

<< Home